

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड अगले साल आईसीसी टी20 विश्व कप की सुरक्षित एवं स्वस्थ मेजबानी के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेगा. भारत से पहले आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ यह काउंटडाउन शुरू कर दिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप का सातवां सीजन है और भारत पांच साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

भारत ने 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। अगले साल होने इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें पापुआ न्यू गिनी की टीम को पहली बार शामिल किया गया है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, 'भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन करना हमारे लिए सम्मान की बात है। भारत ने कई वैश्विक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है, जिसमें 1987 का क्रिकेट वर्ल्ड कप भी शामिल है। मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर उत्सुक होंगे।'

गांगुली ने कहा, 'हम आईसीसी के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट को बेहतरीन बनाने की कोशिशों में जुटे हैं, ताकि महामारी के बाद हो रहे पहले वैश्विक क्रिकेट आयोजन में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ लाया जा सके। हमारा ध्यान एक सुरक्षित आयोजन पर होगा, जिसका दुनिया भर के प्रशंसक लुत्फ उठा सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले चुका हूं और मेरा अनुभव है कि इस टूर्नामेंट को लेकर लाखों दर्शकों के मन में गजब का उत्साह रहता है। अब मैं इस टूर्नामेंट में बतौर प्रशासक इसके बेहतरीन आयोजन की हर सफल कोशिश करूंगा।
Herald