

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली को ICC player of the decade यानी दशक के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नॉमिनेट किया गया है. उनके अलावा इस अवॉर्ड के लिए आर अश्विन सहित कुल छह और खिलाड़ी भी नॉमिनेट हैं. इंग्लैंड के जो रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और श्रीलंका के कुमार संगकारा भी इस अवॉर्ड के लिए दौड़ में शामिल हैं. इस दौरान आईसीसी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में महिला और पुरुषों की अलग-अलग कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनेगा।
यहां देखें आईसीसी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट-

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: विराट कोहली (भारत), रविचंद्रन अश्विन (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और कुमार संगाकारा (श्रीलंका)।
दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी : मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया), मिताली राज (भारत), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज) और झूलन गोस्वामी (भारत)।
दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज), मिताली राज (भारत), सारा टेलर (इंग्लैंड)।
दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे खिलाड़ी : विराट कोहली (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), एमएस धोनी (भारत) और कुमार संगाकारा (श्रीलंका)।

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी विराट कोहली(भारत), केन विलियमसन(न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ(ऑस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), रंगना हेराथ (श्रीलंका), और यासिर शाह (पाकिस्तान)।
दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी-20 खिलाड़ी : विराट कोहली(भारत), रोहित शर्मा(भारत), लसिथ मलिंगा(श्रीलंका), राशिद खान (अफगानिस्तान), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), और क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)।
दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 खिलाड़ी : एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), सोफी डिवाइन(न्यूजीलैंड), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज), मिताली राज (भारत), सारा टेलर (इंग्लैंड)।
दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट भावना पुरस्कार: विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), मिसबाह उल हक (पाकिस्तान), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)।
Herald