

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए रविवार को दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत को पहले मैच में 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है. सिडनी में खेला जाने वाला दूसर मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे शुरू होगा.

दोनों टीमों के बीच 29 नवंबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा, मगर इससे पहले भारतीय क्रिकेटर सिडनी में घूमते नजर आए. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कुछ तस्वीरें शेयर की.इन तस्वीरों में साहा के साथ सिडनी हार्बर पर पृथ्वी शॉ, कार्तिक त्यागी और वाशिंगटन सुंदर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

हालांकि ये खिलाड़ी भारत की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. साहा और शॉ दोनों ही सीमित ओवर टीम का हिस्सा नहीं हैं. दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैदान पर उतरेंगे. टेस्ट सीरीज का आगाज 17 दिसंबर को एडिलेड में होगा
Herald