

स्पोर्ट्स डेस्क। नई जर्सी और कोरोना काल में नए माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी तो शुक्रवार को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में उसे अपने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कमी खलेगी। चोटिल रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम पर असर जरूर पड़ेगा। भारत में साल 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर्स के लिए आइसीसी ने तैयार की इस सुपर लीग सीरीज में भारतीय टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि मेजबान होने के नाते भारतीय टीम पहले ही सीधे क्वालीफाई कर चुकी है।

ऐसे में भारत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार 27 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज मेजबान कंगारू टीम के लिए अहम है। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच को आप कहां लाइव देख सकते हैं और कितने बजे से ये मैच खेला जाएगा, इसके बारे में जान लीजिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला शुक्रवार (27 नवंबर 2020) को भारतीय समय के अनुसार सुबह 09:10 से खेला जाएगा।

सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाएगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है। अंग्रेजी में कमेंट्री सुनने के लिए आप SONY SIX और SONY TEN 1 पर जा सकते हैं, जबकि हिंदी कमेंट्री के लिए आप SONY TEN 3 पर लाइव मैच देख सकते हैं। ये तीनों चैनल HD में भी उपलब्ध हैं।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की Live Streaming को आप Sony LIV एप पर देख सकते हैं।
Herald