

स्पोर्ट्स डेस्क। हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने यहां के शेख जाएद स्टेडियम में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहम बात यह है कि वॉर्नर एक सीजन में सबसे ज्यादा 11वीं बार टॉस जीतने वाले तीसरे कैप्टन बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली। इसी के साथ वॉर्नर IPL के इत्तेफाक को सच करने से दो जीत दूर हैं।

आपको बता दे की मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने 2017 और चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन धोनी ने 2018 में 11-11 बार टॉस जीता था। उस दौरान दोनों ने अपनी टीम को चैम्पियन भी बनाया था। अब यदि वॉर्नर भी सनराइजर्स को खिताब जिताते हैं, तो वे इस इत्तेफाक को सच कर दिखाएंगे।

SRH क्वॉलिफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, जिसे मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गए क्वॉलिफायर-1 में हराया था। मुंबई की टीम दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। मुंबई की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी और दिल्ली दूसरी थी। इसी कारण दोनों का सामना क्वॉलिफायर-1 में हुआ। 8 टीमों की तालिका में सनराइजर्स तीसरे और विराट कोहली की कप्ताानी में खेल रही बैंगलोर चौथे स्थान पर थी।
Herald