

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन (IPL 2020) भी अब खत्म हो गया है. हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल 2020 में कई नए और युवा टैलेंट देखने को मिले. जहां एक तरफ आईपीएल में इस साल कई दिग्गजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया तो वहीं दूसरी तरफ नए और युवा खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई.

1.ईशान किशन (मुंबई इंडियंस): ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. हालांकि वह पिछले तीन साल से क्रिकेट में चर्चित नाम रहे हैं. बिहार के किशन ने अंडर-19 से अपनी छवि विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में बनाई. मुंबई इंडियंस के लिए उन्हें लगातार मौके नहीं मिले. खासतौर पर क्विंटन डीकॉक के टीम में आने के बाद. 2020 में सौरभ तिवारी के चोटिल होने के बाद किशन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मौका मिला. उन्होंने इस मौके को भुनाया और 99 रन की पारी खेली. मुंबई वह मैच सुपर ओवर में हार गया था, लेकिन किशन ने रनों का पीछा करते हुए जो प्रवृत्ति दिखाई उसने सबको प्रभावित किया. इसके बाद से किशन मुंबई इंडियंस की टीम का अहम हिस्सा हो गए.
2. देवदत्त पडीक्कल (आरसीबी): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 2020 के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपनर आरोन फिंच को लेना बड़ा फैसला था. आरसीबी ने फिंच के साथ नियमित ओपनर पार्थिव पटेल की जगह देवदत्त पडीक्कल को चुना. देवदत्त ने आरसीबी की उम्मीदों को पूरा किया. वह आरसीबी के मजबूत स्तंभ बनकर उभरे. पडीक्कल ने 15 मैचों में 31.53 की औसत और 124.80 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े.
3. अब्दुल समद (सनराइजर्स हैदराबाद): जम्मू कश्मीर के ऑल राउंडर समद बेहद प्रतिभाशाली हैं. वह पूर्व भारतीय ऑल राउंडर इरफान पठान के नेतृत्व में तैयार हुए हैं. पठान जम्मू-कश्मीर के मेंटोर रह चुके हैं. मुथैया मुरलीधरण ने उन्हें टीम के लिए चुना था. वह सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच हैं. जितने सीमित मौके समद को मिले, उसमें उन्होंने निराश नहीं किया. समद ने दिखाया कि वह कितनी आसानी से दुबई के अबू धाबी में गेंद को सीमा पार पहुंचा सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मैच में अपने आखिरी ओवर में उन्होंने परिपक्वता और प्रतिभा का परिचय दिया. समद से इरफान पठान, युवराज सिंह और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज भी खासे प्रभावित हैं. 19 साल के समद ने आईपीएल 2020 में 12 मैच खेले और 22.20 की औसत से 111 रन बनाए. उनकी स्ट्राइक रेट 170.76 की रही. इस सीजन में उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए.
Herald