

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बन चुकी है। और अब दूसरे फाइनलिस्ट की जगह के लिए जंग शुरू होगी। इस क्रम में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना यहीं खत्म हो जाएगा।

यह अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। यह मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 8 नवंबर को होने वाले दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना होगा।

दूसरा क्वालिफायर जीतने वाली टीम का 10 नवंबर को फाइनल में मुंबई इंडियंस से सामना होगा। मुंबई ने गुरुवार को खेले गए पहले क्वालिफायर मैच में दिल्ली को 57 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Herald