

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का सफर अब खत्म हो चुका है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. साल 2014 के IPL में यूएई के अपने सभी मुकाबले हारने के बाद आइपीएल 2020 में खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम मुंबई इंडियंस की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के अनुभवी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी पांचवीं बार आइपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ की है। डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस को सर्वश्रेष्ठ टीम करार दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने ट्वीट कर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 की बेस्ट टीम बताया है. इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से आईपीएल 2020 के विनर के ऐलान के ट्वीट पर जवाब देते हुए डिविलियर्स ने यह कहा.
Well done @mipaltan ! Without a doubt the best team this year. https://t.co/j9N2ns3Ozs
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) November 10, 2020
एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ''शाबास मुंबई इंडियंस! बिना किसी शक के इस साल की बेस्ट टीम.'' मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बना था. इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता. इस तरह से यह पहला अवसर है जबकि वह अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहा. इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ऐसा करने में सफल रहा था. मुंबई दो बार चैंपियंस लीग का चैंपियन भी रहा है.
Herald