

स्पोर्ट्स डेस्क। कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल की चमचमाती ट्रोफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। उसे एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दो कप्तानों ने कमाल दिखाया, वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन।

कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में आईपीएल चैंपियन बनने के आरसीबी की एक और कोशिश नाकाम रही. बैंगलोर की इस हार से टीम के सभी फैन्स काफी निराश हैं. तो वहीं हैदराबाद के हाथों मिली इस मात से विराट कोहली के नाम भी अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. दरअसल आंकड़ों के आधार पर कोहली आरसीबी के लिए कप्तानी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं.साल 2013 वो साल था, जब विराट कोहली ने RCB की कमान को संभाला था. उस सीजन आरसीबी पांचवें पायदान पर रही. साल 2014 में बैंगलोर 7वें स्थान पर और उसके अगले सीजन में टीम ने कमबैक करते हुए तीसरे पायदान की कुर्सी अपने नाम की थी.

केवल साल 2016 वो साल था, जब कोहली के नेतृत्व में बैंगलोर की टीम ने एक मात्र आईपीएल फाइनल खेला था. उसके बाद फिर रॉयल चैलेंजर्स 2017, 2018, 2019 में क्रमश: 8वें, छठे और 8वें पायदान पर रही. तो वहीं इस सीजन आरसीबी की टीम ने चौथे नंबर के स्थान से संतुष्ट करना पड़ा.
Herald