Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 में शामिल होगी 9वीं टीम, जानें क्या है बीसीसीआई का खास प्लान !

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें (IPL 2020) सीजन खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2020 के समाप्त होने के बाद अब अगले साल होने वाले सीजन की तैयारियां शुरू होने लगी है। रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड अगले साल होने वाले टूर्नामेंट से पहले पूर्ण नीलामी आयोजित कर सकता है.रिपोर्ट के अनुसार पहले से ही शायद बीसीसीआई के अधिकारी फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं. बीसीसीआई के ही एक सूत्र के अनुसार एक बड़ी नीलामी की योजना बनाई जा रही है, क्‍योंकि अगले सीजन में एक नई टीम की एंट्री हो सकती है. ऐसे में इस टूर्नामेंट में 8 की बजाय 9 टीमें हो सकती है.

यह कदम कोरोना वायरस के कारण हुए नुकसान के बाद वित्तीय संतुलन को बनाए के लिए उठाया जा सकता है. ऐसी भी संभावना है कि आईपीएल की नौवी फ्रेंचाइजी अहमदाबाद से जुड़ी हो सकती है. हालांकि बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि आईपीएल 2021 के लिए चर्चा सही समय पर होगी.


आईपीएल 2020 के खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली मुंबई ने दिल्‍ली को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीता. इसी के साथ मुंबई आईपीएल के इतिहास में पांच खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्‍ली ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई को 157 रनों का लक्ष्‍य दिया था. मुंबई ने 8 गेंद पहले ही इस लक्ष्‍य को आसानी से हासिल कर लिया. कप्‍तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली.



Herald