

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में टीम ने 17 रन से जीत हासिल की और पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रखा। इस मैच में टीम के हीरो रहो ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस। बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आईपील के मौजूदा सीज़न में ऑरेंज़ कैप की रेस बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच गई है. फिलहाल ऑरेंज कैप पर किंग्स इलेवन पंजाब के राहुल का कब्जा है. उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 670 रन बनाए हैं. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर धवन तेज़ी से उनके इस रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं. धवन ने अब तक 603 रन बना लिए हैं. यानी अब उन्हें ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने के लिए सिर्फ 68 रनों की और जरूरत है. जबकि उन्हें आईपीएल का आखिरी मैच यानी फ़ाइनल भी खेलना है.

धवन ने बल्ले से जबरदस्त धमाल मचा दिया. उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ये मौजूदा आईपीएल में धवन की ये चौथी हाफ सेंचुरी थी. उन्होंने अब तक 16 मैचों में 603 रन बनाए हैं. खास बात ये है कि धवन ने इस साल दो शतक भी लगाए हैं. उन्होंने दो पारियों में बैक टू बैक सेंचुरी लगाई. सबसे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली और फिर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 106 रन बनाए. आईपीएल में ये पहला मौका है जब शिखर धवन ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में 569 रन बनाए थे. धवन अब तक आईपीएल में 4 बार 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. पिछले साल धवन ने 521 रन बनाए थे. साल 2016 में भी उन्होंने 501 रन बनाए थे.
Herald