Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से बाहर होने के बाद डिविलियर्स ने मांगी RCB फैन्स से माफी, कही यह बड़ी बात

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 को जीतने के इरादे से उतरी आरसीबी की टीम को उस वक्त झटका लगा जब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई. बैंगलोर की टीम शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 6 विकेट से हार गई और इसी के साथ टूर्नामेंट में उसका अभियान समाप्त हो गया. बैंगलोर अबतक आईपीएल नहीं जीत पाई है और इस सीजन में भी उसकी हार की कई वजहें हैं.


लोग विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन बैंगलोर की हार की वजह उसके कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया आखिरी के मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन और इस सीजन से बाहर होने के बाद बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (Ab Devilliers) ने आरसीबी के फैन्स से माफी मांगी है और अगले साल बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।

RCB द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में एबी डिविलियर्स ने कहा, 'सारे ही हमारे आरसीबी के फैन्स, धन्यवाद आपका हमको इस तरह से सपोर्ट करने के लिए। आप लोगों की शुभकामनाएं हमारे साथ इस पूरे टूर्नामेंट में रही। आप लोगों के सपोर्ट के चलते हम मैदान पर हम प्रदर्शन कर पाए, लेकिन वो शायद काफी नहीं था। उम्मीद करते हैं अगली साल बेहतर करेंगे। माफी चाहता हूं कि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे। हमने अपना बेस्ट दिया और काफी फन किया। टूर्नामेंट में हमारे लिए कई चीजें पॉजिटिव रहीं, जिनको हम आगे लेकर जाने चाहेंगे। धन्यवाद आपका हमको सपोर्ट करने के लिए और हमेशा हमारे पीछे खड़े रहने के लिए।



Herald