Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में आज एलिमिनेटर SRH बनाम RCB: जानें किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का दूसरा एलिमिनेटर SRH और RCB के बीच खेला जाएगा. यह मैच अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली हैदराबाद का सामना आईपीएल एलिमिनेटर में बैंगलोर से होगा तो वह जीत की इस लय को कायम रखते हुए खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी.टूर्नामेंट में धीमी शुरूआत के बाद दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन करके सनराइजर्स ने अंकतालिका में आरसीबी से ऊपर तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई. टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे से एकदम विपरीत रहा. आरसीबी लगातार चार मैच हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही जबकि सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई.

सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए, एक मैच हैदराबाद और एक बेंगलुरु ने जीता। दुबई में खेले गए सीजन के तीसरे मैच में बेंगलुरु ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। इसके बाद शारजाह में सीजन के 52वें मैच में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया था। लीग राउंड में दोनों ही टीमों ने 14 में से 7 मैच जीते और 7 हारे। 14 पॉइंट्स के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर रही।


वॉर्नर की टीम ने अपने आखिरी तीनों मैच जीते हैं। वहीं, बेंगलुरु को पिछले 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।वॉर्नर ने इस सीजन में अब तक 44.08 की औसत से 529 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी भी लगाई हैं। वे 6 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। वॉर्नर के अलावा टीम में मनीष पांडे (380), जॉनी बेयरस्टो (345) और ऋद्धिमान साहा (214) पर बैटिंग की जिम्मेदारी होगी।



Herald