

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 14वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शायद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को रिटेन नहीं करेगी. लेकिन टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने साफ कर दिया है कि विलियमसन टीम का अहम हिस्सा हैं और वह हैदराबाद के साथ बने रहेंगे. इस साल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुरुआती मैच हारने के बाद शानदार वापसी की. हैदराबाद की टीम क्वालिफायर टू में जगह बनाने में कामयाब रही. लेकिन बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली के अप्रैल-मई में खेले जाने वाले 14वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन की बात कहने से खिलाड़ियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए.

आईपीएल 2021 में अब चंद महीनों का वक्त बचा है और उससे पहले मेगा ऑक्शन होना है. मेगा ऑक्शन से पहले उम्मीद जताई जा रही है कि सनराइजर्स हैदराबाद के तीन साल से नियमित परफॉर्मर केन विलियमसन ओरेंज आर्मी के साथ ही रहेंगे. हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस बात के संकेत दिए हैं 2021 की मेगा नीलामी में यदि वह विलियमसन को रिलीज भी करते हैं तो उनके पास यह विकल्प होगा कि वे आरटीएम (राइट टू मैच) के जरिये उन्हें दोबारा खरीद सकें.
न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन को 2018 में मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ में खरीदा था. सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इस बात की पुष्टि की है कि वे उन्हें अपनी टीम में ही रखना चाहेंगे.
Herald