

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन का 55वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अबु धाबी में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंचेगी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 नवंबर को क्वालिफायर-1 खेलेगी। इस मुकाबले में हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच 3 नवंबर को होने वाले मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा।

लिहाजा आज विराट की एक बार फिर से अग्नि परीक्षा है. आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उनकी टीम को आज हर हाल में दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा. लेकिन अगर हारे तो फिर दूसरी टीमों के जीत और हार के लिए दुआ करनी होगी. ऐस में आज ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि विराट किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हैं. पिछले तीन मैचों में लगातार हार ने विराट कोहली के हौसले को पस्त कर दिए है. सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी की टीम 20 ओवर में सिर्फ 120 रन बना सकी थी.

मैच दर मैच ऐसा लग रहा है ये टीम डिविलियर्स पर ज्यादा निर्भर है. अगर उनका बल्ला चलता है तो फिर आरसीसी को जीत मिलती है. उनके फ्लॉप होने पर टीम भी फ्लॉप हो जाती है. खुद डिविलियर्स ने दो दिन पहले कहा था कि वो लगातार 3 मैचों में हार से आहत हैं. उधर दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी फंस गई है. शुरुआती मैचों में धमाल मचाने वाली टीम अब हार रही है. उनका टीम कॉम्बिनेशन सही साबित नहीं हो रहा है. दिल्ली को पिछले चार मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज ये देखना दिलचस्प होगा कि ये टीम कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है.
Herald