Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में क्‍वालीफायर और एलीमनेटर क्‍या है, सबसे आसान भाषा में समझिए

स्पोर्ट्स डेस्क। प्लेऑफ में कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी यह तय हो गए हैं। टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबी इंडियंस को 10 विकेट से हराया। इस जीत के बाद एक तरफ जहां हैदराबाद की टीम ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया तो वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम टूर्नमेंट से बाहर हो गई। अंकतालिका में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स तीसरे स्थान पर आ गए और अब उसका सामना एलिमिनेटर में चौथे स्थान पर काबिज आरसीबी से होगा. अब क्‍वालीफायर और एलीमनेटर हैं.

आईपीएल में पिछले कई साल से क्‍वालीफायर और एलीमनेटर हो रहे हैं, लेकिन बहुत से लोग इसका मतलब नहीं समझ पाते. वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में क्‍वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल होते हैं, लेकिन आईपीएल में क्‍वालीफायर और एलीमनेटर होते हैं. हालांकि आईपीएल में भी पहले सेमीफाइनल ही होते थे, जिसमें पहले और तीसरे नंबर की टीमें आपस में भिड़ती थीं, वहीं दूसरी ओर दूसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच मैच होता था, इन दोनों मुकाबलों में जीतने वाली टीम के बीच फाइनल होता था, लेकिन पिछले कुछ साल से इसमें बदलाव हो गया है.


क्‍वालीफायर और एलीमनेटर होने से पहले दो नंबर पर रहने वाली टीमों को काफी फायदा होता है. इन दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, अगर एक भी मैच टीम जीत जाती है तो वो टीम फाइनल में पहुंच जाती है. लेकिन तीसरे और चौथे नंबर की टीम के लिए फाइनल में पहुंचने काफी मुश्‍किल होता है, एक भी मैच हार जाने के बाद टीम की कहानी वहीं पर खत्‍म हो जाती है.



Herald