

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 पर कब्जा करने के बाद अब मुंबई इंडियंस के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा मुंबई लौट आए हैं. रोहित शर्मा ने भारत पहुंचते ही एक बेहद ही खास पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है. रोहित शर्मा ने इस पोस्ट में बताया कि यूएई में बिताए 2 महीने कैसे रहे. साथ ही रोहित ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार मैदान पर उतरना कैसा रहा.

हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर आइपीएल के 13वें सीजन की दर्जनभर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, "जब हम यूएई पहुंचे तो हैशटैग बबल लाइफ ट्रेंड कर रहा था। 3 महीने बाद मैं कह सकता हूं कि यह सीजन एक खास था। क्वारंटाइन में 6 दिन तक रहने और फिर प्रशिक्षण के बाद यह आइपीएल 2020 के लिए समय था। प्रोटोकॉल आदत बन गए थे। टीम रूम हमारा लिविंग रूम बन गया था। हमारा होटल बच्चों के खेल का मैदान बन गया और खाने के बाद मिलने-जुलने के प्रतिस्पर्धी गेमिंग सत्र बन गए। हमारे खिताब को जीतना और बचाव करना विशेष था। हमारी टीम ने घर से दूर बायो बबल में एक घर बना लिया था।

रोहित शर्मा ने आइपीएल 2020 के फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम के लिए अहम मौके पर रन बनाए थे। गौरतलब है कि रोहित शर्मा को आइपीएल के बीच में हैमस्ट्रिंग इंजरी से गुजरना पड़ा था। इसके बाद वे कई मैच खेल नहीं पाए थे। यहां तक कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले टीम में भी नहीं चुने गए थे, लेकिन बाद में टेस्ट टीम में उनको शामिल किया गया था।
Herald