

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व क्रिकेटर और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष राहुल द्रविड़ ने IPL में 9 टीमों का समर्थन किया है। द्रविड़ ने कहा है कि IPL विस्तार के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद टैलेंट की क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता किए बिना लीग में टीमें बढ़ाई जा सकती हैं। द्रविड़ ने कहा कि इससे अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नटराजन, पडिक्कल और तेवतिया जैसे प्लेयर्स को इससे फायदा हुआ है।

पूर्व भारतीय कप्तान और नेशनल क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर राहुल द्रविड़ को मानना है की आइपीएल में टीम के बढ़ने के ज्यादा युवाओं को मौका मिल पाएगा। द्रविड़ ने कहा, "जिस जगह पर मैं हूं वहां से तो देख पा रहा हूं कि भारत के कई सारे टैलेंटेड खिलाड़ी आ रहे हैं। मुझे लगता है कि अब हम आइपीएल को और बड़ा बनाने के लिए तैयार हैं। मुझे फ्रेंचाइजी के बारे में तो पता नहीं है लेकिन टैलेंट के लिहाज से तो हम बिल्कुल तैयार हैं।

द्रविड़ का कहना था कि युवाओं को टीम में चुना जाता है लेकिन प्लेइंग में वह जगह नहीं बना पाते। ज्यादा टीमों के आने के बाद ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाएगी। "ऐसे कई भारत के टैलेंटेड खिलाड़ी हैं जिनको मौका नहीं मिल पा रहा। ये सभी वाकई बहुत ही टैलेंटेड हैं लेकिन इनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाती।
Herald