Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के ट्वीट पर सूर्यकुमार ने किया कमेंट, IPL के दौरान हुई थी सलेजिंग

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हाई वोलटेज मुकाबले में विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के खिलाफ नाकारात्मक रणनीति का इस्तेमाल किया था. विराट अकसर सूर्यकुमार पास आ जाते और उन्हें घूरने लगते. लेकिन सूर्यकुमार ने अपना आपा नहीं खोया और वो लगातार आरसीबी कप्तान को इग्नोर करते रहे.

इस मैच में जीत हासिल करते ही सूर्यकुमार ने कोहली की तरफ देखा और इशारा करते हुए पूछा कि, 'क्या सबकुछ ठीक है.' सूर्य की ये अदा फैंस को काफी पसंद आई थी, इसकी वजह ये है कि उन्होंने नेगेटिव अटैक का जवाब पॉजिटिव तरीके से दिया.

जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे, टेस्ट और टी-20 की टीम चुनी गई तब शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार को किसी भी फॉर्मेट में शामिल नहीं किया गया. हालांकि टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने मुंबई इंडियंस के इस ओपनर की तारीफ करते हुए सब्र करने की सलाह दी थी. सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने सूर्यकुमार के चयन न होने पर विराट कोहली को जिम्मेदार ठहराया था. आकाश चोपड़ा ने भी सेलेक्शन से पहले सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि वो भविष्य में जरूर टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे.



Herald