

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है. सिराज के पिता मोहम्मद गौस का का शुक्रवार को निधन हो गया था. सिराज के पिता काफी समय से फेफेड़ की बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे. आईपीएल में केकेआर के खिलाफ किए गए बेहतरीन प्रदर्शन से एक रात पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ऑटो चालक रहते हुए भी सिराज के पिता ने उन्हें जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी, उन्होंने सिराज के लिए वह सबकुछ किया जो एक पिता की जिम्मेदारी होती है। अब सिराज की बदकिस्मती देखिए इसी क्रिकेट के चलते वह अपने पिता के जनाजे में तक शामिल नहीं हो पाए। आखिरी बार अपने पिता का चेहरा नहीं देख पाए।
आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सिराज ने बताया था कि वह अपने पिता की खराब होती हालत को लेकर चिंतित है। बकौल क्रिकेटर, 'उनके साथ फोन पर बातें करता हूं, लेकिन जब वो रोने लगते हैं तो मुझे से यह बात सहन नहीं हो पाती और फोन काट देता हूं। मैं घर जाकर उनको मनोबल भी नहीं बढ़ा सकता हूं। सिराज की अपने पिता से आखिरी मुलाकात भी लगभग तीन माह पहले ही हुई थी। यूएई में हुए आईपीएल के 13वें संस्करण में खेलने के लिए सिराज आरसीबी के दल के साथ 20 अगस्त के आसपास भारत से उड़ान भर चुके थे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम क्रिकेटर को टेस्ट टीम में जगह के साथ मिला इसलिए संयुक्त अरब अमीरात से ही सिराज ऑस्ट्रेलिया आ गए।Siraj's father passed away ????
— ☆ѵαเรɦɳαѵเ (@SharmaJiKiiBeti) November 20, 2020
Rip????
Stay strong man Siraj ????pic.twitter.com/FgBvm0PF7t
Herald