
फ्लोरेंस। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों और कोच के बिना खेल रही इटली की टीम ने विसेंजो ग्रिफो के दो गोल की मदद से एस्तोनिया को दोस्ताना फुटबॉल मैच में 4 . ० से हरा दिया । इटली के लिये बाकी दो गोल फ़ेडरिको बर्नार्डे श्ची और रिकार्डो ओरसोलिनी ने किये ।
इटली के छह क्लबों के खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों में कोरोना मामलों के कारण पृथकवास पर है । स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिलने पर ही वे राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे । कोच राबर्टो मंसिनी भी शुक्रवार को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद से पृथकवास में हैं । अब इटली को युएफा नेशंस लीग के अगले ग्रुप मैच में रविवार को पोलैंड से और तीन दिन बाद बोस्निया हर्जेगोविना से खेलना है ।(एजेंसी)