Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KL Rahul ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘मैं नहीं कर सकता हूं पावर हिटिंग’

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अपने बल्ले का दम दिखाया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. राहुल के इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ऑस्ट्रेलिया टूर में टी20 का उप कप्तान बनाया गया. अब सबकी निगाहें केएल राहुल के प्रदर्शन पर टिकी हुई है. केएल राहुल को यह स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है कि वह ना तो 'पावर हिटर' हैं और ना ही उनमें ऐसा बनने की लालसा है.


अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए विख्यात राहुल ने कहा कि वह आक्रामक बल्लेबाजी किए बिना भी 160-170 के स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं. उन्होंने कहा, ''मैं अपनी बल्लेबाजी को पावर हिटिंग नहीं कहूंगा, क्योंकि मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं वह नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, ''मेरे पास कुछ तकनीकी कौशल है और मैं टीम की जरूरत के अनुसार भूमिका निभाने में विश्वास करता हूं. अगर 160 या 170 की स्ट्राइक रेट से भी रन बनाने होंगे तो मैं दूसरे तरीके से बनाने की कोशिश करूंगा.''पिछले एक साल से वह 50 ओवरों का क्रिकेट नियमित रूप से खेल रहे हैं और उन्हें खुशी है कि वह अच्छे फॉर्म में हैं.


उन्होंने कहा, ''मैं इतने लंबे समय तक लगातार कभी नहीं खेला. मुझे अच्छा लग रहा है कि टीम की जीत में योगदान दे रहा हूं और अपनी भूमिका निभा रहा हूं.'' ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में पूछने पर उन्होंने मार्नस लाबुशेन की तारीफ की, लेकिन इस बात से इनकार किया वह अनजान खिलाड़ी है.



Herald