Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवेल की बल्लेबाजी देख KXIP के कोच ने किया ट्वीट, बोले- गुनाह है यह

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर मजेदार मीम्स ट्वीट कर रहे हैं. उनके यह मीम्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किए जा रहे हैं. रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वसीम जाफर ने एक और मजेदार बॉलीवुड मीम शेयर कर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को ट्रोल किया. इस बॉलीवुड मीम के जरिये जाफर ने आईपीएल में फ्लॉप रहे मैक्सवेल की टांग खिंचाई की है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक जड़ा. आईपीएल 13 में बुरी तरह फ्लॉफ रहने के बाद मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए सफलता हासिल कर रहे हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उन्होंने 45 और 63 रनों की पारी खेली. अपनी इन पारियों में मैक्सवेल के बल्ले से जमकर चौकों और छक्कों की बरसात भी हुई.

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल की यह फॉर्म देखने के बाद फैन्स और दिग्गजों के जेहन में आईपीएल की यादें भी ताजा हो गई हैं. मैक्सवेल की पारी के बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर मीम्स शेयर किए गए थे. इसी कड़ी में वसीम जाफर ने भी टि्वटर पर ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज पर तंज कसा है. जाफर ने बॉलीवुड फिल्म सरफरोश के एक सीन की तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं, जिनका डायलॉग है- गुनाह है यह.



Herald