

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के तहत खेले जा रहे महिलाओं के Women's T20 Challenge का आज फाइनल मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की टीम के बीच खिताब जीतने की टक्कर होगी। सुपरनोवाज की टीम यहां खिताबी हैट्रिक पूरा करने के इरादे से उतरेगी। सेमीफाइनल माने जा रहे पिछले मुकाबले में सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 2 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी। Women's T20 Challenge के पहले टूर्नामेंट में साल 2018 में ट्रेलब्लेजर्स की टीम को सुनरनोवाज के खिलाफ हार मिली थी।

टीम इस बार पहली ट्रॉफी जीतना चाहेगी। सुपरनोवाज की बल्लेबाजी फॉर्म में है। पिछले मुकाबले में उनकी ओपनर चमारी अटापट्टू ने शानदार फिफ्टी लगाते हुए 67 रन की पारी खेली थी। प्रिया पुनिया ने अहम 30 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 31 रन बनाए थे।
हरमनप्रीत की टीम सुपरनेवाज ने पिछले दोनों सीजन (2018, 2019) अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में हरमन खुद टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थीं। तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स को 2018 में हुए एकमात्र मैच में सुपरनोवा ने 3 विकेट से हराया था।
Herald