Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

LPL के आयोजकों को झटका, गेल से बाद एक और बड़े खिलाड़ी ने नाम लिया वापस

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी टीम भले ही टूर्नामेंट के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन बल्लेबाजी से उन्होंने सबका दिल जीता।


गेल के इस साल होने वाले लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खेलने कि उम्मीद की जा रही थी लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। गेल के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने भी भी टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया। विश्व क्रिकेट के विस्फोटक ओपनर गेल ने श्रीलंका में शुरू हो रही टी20 लीग से नाम वापस ले लिया है।

नीति कारणों की वजह से उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान और मुनफ पटेल के साथ गेल के कैंडी तस्कर्स के साथ जुड़ने की उम्मीद की जा रही थी। इस टीम में श्रीलंका के कुसल परेरा आईकॉन प्लेयर के तौर पर होंगे।



Herald