Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Messi ने 150वें यूरोपीय मैच में गोल दागा, बार्सीलोना ने डायनामो को हराया

बार्सीलोना।लियोनेल मेस्सी ने यूरोपीय प्रतिस्पर्धा के अपने 15०वें मैच में गोल किया जिसके दम पर बार्सीलोना ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में डायनामो कीव को 2 . 1 से मात दी ।

मेस्सी ने पांचवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा । मेस्सी का चैम्पियंस लीग और यूरोपीय सुपर कप में अपने 146वें मैच में यह 121वां गोल था ।

दूसरा गोल गेरार्ड पीक ने 65वें मिनट में किया । डायनामो के फारवर्ड विक्टर साइगांकोव ने 15 मिनट बाकी रहते टीम के लिये एकमात्र गोल दागा ।

ग्रुप जी में अब बार्सीलोना तीन जीत के साथ शीर्ष पर है । युवेंटस उससे तीन अंक पीछे है ।(एजेंसी)