Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI vs DC IPL 2020 Final: दिल्ली के कोच पोंटिंग बोले- दिल्ली को हल्के में न लें

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL-13 में आज फाइनल खेला जाना है। मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने वाले बयान दिए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- मुंबई चार बार की चैम्पियन है। टीम को मानसिक बढ़त हासिल है। पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा- दिल्ली को हल्के में लेने की भूल न करें। क्योंकि दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है। रोहित शर्मा ने कहा, “दिल्ली के खिलाफ हमें साइकोलाॅजिकल एडवांटेज है। लेकिन हम पिछली बातों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।”


दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, पोंटिंग ने कहा, “हर टीम ने कुछ मैच जीते और कुछ हारे। ग्रुप स्टेज में हम भी हारे। वापसी मुश्किल थी। लेकिन, हमने ऐसा किया। यही वजह है कि टीम फाइनल में पहुंची और अब यहां हम अपना सबसे अच्छा खेल दिखाने के लिए तैयार हैं।

इस सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच तीन मैच हुए हैं। तीनों मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिली। पहले लेग में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हरया। उसके बाद दूसरे लेग में 9 विकेट से हराया और पहले क्वालिफायर में 57 रन से हराया।



Herald