

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के साथ खेलने उतरेगी। मुंबई की टीम ने टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है जबकि दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। दिल्ली की टीम का इरादा पहली बार फाइनल का टिकट पक्का करने का होगा जबकि मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी। यह मैच दुबई में आज शाम साढे सात बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियन में खेला जाएगा.

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. वहीं हारने वाली टीम को दूसरा मौका मिलेगा. इस मैच को हारने वाली टीम एलीमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी. मुंबई इंडियंस इस मैच में अपनी मेन टीम के साथ खेल सकती है. इसका मतलब है कि इस मैच में हमें हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह एक्शन में दिख सकते हैं.

इन तीनों खिलाड़ियों को मुंबई ने अपने लास्ट लीग मैच में रेस्ट दिया था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में भी अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे को तीन नंबर पर खिला सकती है. रहाणे का अनुभव इस बड़े मैच में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिलेगी. हालांकि, मैच के क्लोज़ रहने की पूरी संभावना है.
Herald