Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI vs DC, Qualifier 1: ऐसी हो सकती है मुंबई और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के साथ खेलने उतरेगी। मुंबई की टीम ने टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है जबकि दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। दिल्ली की टीम का इरादा पहली बार फाइनल का टिकट पक्का करने का होगा जबकि मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी। यह मैच दुबई में आज शाम साढे सात बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियन में खेला जाएगा.इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. वहीं हारने वाली टीम को दूसरा मौका मिलेगा. इस मैच को हारने वाली टीम एलीमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी.


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन


मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन/नाथन कुल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह.


दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स/शिमरन हेटमायर/कीमो पॉल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगीसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे.




Herald