

स्पोर्ट्स डेस्क। पहला क्वालिफायर आज यानी 5 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। वहीं, हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। उसे 6 नवंबर को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा। आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन में गुरुवार को तीसरी बार मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होगी. दो बार लीग चरण में दोनों का मुकाबला हुआ तो अब तीसरी बार पहले क्वालिफायर में मुंबई और दिल्ली भिड़ेंगी. पिछले दोनों मुकाबले मुंबई ने जीते थे.

पिच क्यूरेटर की मानें तो दुबई की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि, विकेट स्लो होने के कारण स्पिनर भी कमाल दिखा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी चुन सकती है। मैच के दौरान तापमान के 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दौरान दुबई में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। मौसम साफ रहेगा।

शारजाह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम काफी अलग है. यह साइज़ के हिसाब से काफी बड़ा ग्राउंड है. लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत की तुलना में अब यह विकेट काफी बदल गया है. यहां अब गेंद काफी रुक कर आ रही है. ऐसे में हमें यहां एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.
Herald