Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित की वापसी के साथ MI की शर्मनाक हार, बचाव में दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। हैदराबाद के खिलाफ मिली 10 विकेटों की हार से कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए और उन्होंने इस मैच में टीम के प्रदर्शन को आईपीएल 2020 का सबसे खराब प्रदर्शन बताया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कीरोन पोलार्ड (41) और सूर्यकुमार यादव (36) की पारियों के दम पर 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर ( नॉटआउट 85) और ऋद्धिमान साहा (नॉटआउट 58) के दम पर बिना कोई विकेट गंवाए इस लक्ष्य को 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।


रोहित ने मैच के बाद कहा,‘हम इस दिन को याद नहीं रखना चाहेंगे. यह इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन रहा. हमने कुछ प्रयोग किए जो चल नहीं सके. शीर्ष क्रम के विकेट भी जल्दबाजी में गंवा दिये’.अपनी वापसी पर उन्होंने कहा,‘मुझे मैदान पर लौटकर अच्छा लग रहा है. कुछ मैच और खेलने हैं और फिर देखते हैं कि कैसा रहता है. हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह से ठीक है’.

रोहित को इसी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया. उन्होंने मैच में ओस की भूमिका पर कहा,‘इसे देखने के दो तरीके है. वानखेड़े स्टेडियम पर हमेशा ओस रहती है तो हम टॉस हारने पर निराश नहीं होना चाहते. हमने रन नहीं बनाए जिससे हम पर दबाव बना. हम पावरप्ले में विकेट भी नहीं ले सके’.



Herald