Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित का आकाश चोपड़ा को दिया जवाब- रातों रात अच्छी टीम नहीं बनी MI

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरकार उस सवाल का जवाब दिया जो आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद से सोशल मीडिया पर गूंज रहा था. रोहित शर्मा की अगुवाई में जैसे ही मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल 2020 जीती थी तो उसके बाद आकाश चोपड़ा ने एक बात कही थी. उन्होंने एक सवाल पूछा था कि क्या रोहित शर्मा आरसीबी जैसी टीम के साथ आईपीएल जीत पाते? रोहित शर्मा ने इस सवाल का करारा जवाब दिया है.


रोहित शर्मा ने आउटलुक से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसा कोई कारण ही नहीं है कि वो किसी और टीम का कप्तान बनकर आईपीएल जीतने के बारे में सोचें. रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस इसलिए कामयाब होती है क्योंकि वो हर सीजन में अच्छी योजना के साथ मैदान पर उतरती है. रोहित शर्मा ने कहा, ' मुझे किसी और टीम का कप्तान बनकर आईपीएल जीतने के बारे में सोचना ही क्यों है? एक रास्ता है जिसपर मुंबई इंडियंस चलना चाहती है और एक कप्तान के तौर पर मैं उसका पालन करता हूं.' रोहित शर्मा ने बताया कि मुंबई इंडियंस अपने हर खिलाड़ी और पूरी टीम पर बहुत भरोसा करती है.


वो खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने पर विश्वास नहीं करती. रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले चार सालों में मुंबई इंडियंस ने अपनी कोर टीम बनाई है. कायरन पोलार्ड तो टीम के साथ 2010 से जुड़े हुए हैं. रोहित शर्मा ने कहा, 'क्या मुंबई इंडियंस रातों-रात अच्छी हो गई? नहीं. ये फ्रेंचाइजी टीम को बदलने और खिलाड़ियों को बाहर करने में विशअवास नहीं करती. रोहित शर्मा और दूसरे खिलाड़ी भी 2011 की नीलामी में थे. मुंबई इंडियंस ने मुझे चुना और एक टीम खड़ी की.



Herald