Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ODI और T20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त का जश्न खत्म भी नहीं कर पाई थी कि एक खबर ने उसे झकझोकर कर रख दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल होकर पूरे सफेद गेंद प्रारूप से बाहर हो गए हैं। मतलब 2 तारीख को कैनबरा में होने वाले आखिरी वन-डे के साथ-साथ चार तारीख से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी वह टीम के साथ नहीं होंगे।

स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की चोट के बाद वार्नर का भी इस तरह चला जाना, भारत के लिए किसी राहत से कम नहीं होगा। टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज वार्नर फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

सीरीज के शुरुआती दो मैच में 69 और 83 रन बनाने वाले इस खब्बू बल्लेबाज की जगह टी-20 सीरीज में डार्सी शॉर्ट को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि, 'वार्नर 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैच की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी परेशानी पर काबू पाना चाहेंगे। दूसरी ओर दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी आराम दिया गया है। कमिंस भी आखिरी वन-डे और पूरी टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे, इसके पीछे ऑस्ट्रेलिया का मकसद अपने खिलाड़ियों को श्रृंखला से पहले पूरी तरह फिट रखना है।



Herald