Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का नहीं होना टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। रिकॉर्ड बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का बल्ला आग उगलता है, खासकर साल 2013 के बाद से। रोहित शर्मा ने जनवरी 2013 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 30 वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने 74.62 के औसत से 2015 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक शामिल हैं। इसमें उन्होंने कुल 76 छक्के लगाए हैं।

इनमें से 29 छक्के उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगाए हैं। 29 छक्कों के साथ रोहित कंगारू टीम के खिलाफ उनकी धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने वनडे में इस टीम के खिलाफ कुल 25 छक्के लगाए थे।

ODI 27 नवंबर से शुरू हो रही है. दूसरा वनडे 29 नवंबर और तीसरा वनडे 2 दिसंबर को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद 4 दिसंबर से टी-20 सीरीज का आगाज होगा. 4 दिसंबर को पहला टी-20, 6 दिसंबर को दूसरा टी-20 और 8 दिसंबर को तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी है. पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा. दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर, तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी और चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा



Herald