

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं आईपीएल 2020 के दौरान धनश्री वर्मा यूएई में चहल और आरसीबी को चीयर करती हुई दिखाई थी. आईपीएल खत्म होने के बाद चहल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर सिडनी पहुंच चुके हैं. वहीं धनश्री भी भारत वापस लौट आई हैं.

युजवेंद्र ऑस्ट्रेलिया में धनश्री की याद आ रही हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चहल ने हाल ही में श्रनश्री के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. यह फोटो दुबई की है और समुद्र किनारे यह दोनों कुछ खुशनुमा पल बिता रहे हैं. चहल ने फोटो शेयर कर उसे कैप्शन दिया है- ‘मैं समय के अंत तक तुम्हारे साथ चलूंगा और तुम्हें फॉलो करूंगा’ चहल ने इस मेसेज पर धनश्री ने बड़ा ही मजेदार रिप्लाई किया है. उन्होंने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘हां हम बीच में अच्छा खाना खाने के लिए भी रुकेंगे और फिर हमें ज्यादा चलने की भी जरूरत होगी’.
बता दें कि चहल और धनश्री ने 9 अगस्त 2020 को एक बेहद निजी समारोह में सगाई कर ली थी, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी. हालांकि अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की तारीखों तारीखों का ऐलान नहीं किया है.
Herald