Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSL के मैच में खतरनाक हेल्मेट पहनकर खेलने उतरे शाहिद अफरीदी, हो सकती थी दुर्घटना

स्पोर्ट्स डेस्क। बीते कुछ वर्षों में बल्लेबाजों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा रही है। आईसीसी और तमाम क्रिकेट संघ हेलमेट को लेकर सजग रहे हैं। सिर को बचाने के लिए हेलमेट भी अत्याधुनिक तकनीक से बन रहे हैं, लेकिन इस बीच शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा अजीबो-गरीब हेलमेट पहना कि चारों ओर उसकी ही चर्चा हो रही है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हुई है. दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे शाहिद आफरीदी अपने हेलमेट की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए. शनिवार को पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में हर कोई तब हैरान रह गया, जब मुल्तान के लिए खेल रहे शाहिद आफरीदी असुरक्षित डिजाइन वाला हेलमेट पहनकर मैदान पर उतरे.

शाहिद आफरीदी के हेलमेट में ग्रील का ऊपरी हिस्सा नहीं था. ऐसे में उनके चेहरे और आंखों पर आसानी से गेंद लग सकती थी. यह काफी खतरनाक नजर आ रहा था. आफरीदी का हेलमेट इतना खतरनाक था कि गेंद आसानी से उनके मुंह को तोड़ सकती थी.आफरीदी ने यह हेलमेट पहनकर सुरक्षा के मापदंडों का उल्लंघन किया था. आफरीदी की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई.



Herald