

स्पोर्ट्स डेस्क। दवाब में बैटिंग करना कप्तान विराट कोहली को खासा पसंद है. टीम इंडिया को कई बार उन्होंने मुश्किलों से निकाला है. लिहाजा आज विराट की एक बार फिर से अग्नि परीक्षा है. आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उनकी टीम को आज हर हाल में दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा. लेकिन अगर हारे तो फिर दूसरी टीमों के जीत और हार के लिए दुआ करनी होगी. ऐस में आज ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि विराट किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हैं. आरसीबी भी लगातार हार से आहत है। उसने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी। लगातार तीन हार के बाद टीम की विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर निर्भरता से जुड़ी चर्चा फिर से शुरू हो गई है।

कोहली और डिविलियर्स पिछले दो मैचों में नहीं चल पाए जिसके कारण टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आरोन फिंच की जगह शीर्ष क्रम में जगह बनाने वाले जोश फिलिप ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं। यूएई में मौसम ठंडा होता जा रहा है और ऐसे में ओस की भूमिका बढ़ गई है। परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीमें टॉस जीतने पर पहले क्षेत्ररक्षण चुन रही हैं क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान है। कोहली ने सनराइजर्स के खिलाफ हार का एक कारण इसे भी माना था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, हर्शल पटेल, कगिसो रबाडा, प्रवीण दूबे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान सिंह, क्रिस मौरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उड़ाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
Herald