

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान कोहली का आज 32वां जन्मदिन है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रेकॉर्ड हैं। कोहली ने अपना जन्मदिन अपनी फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मनाया। हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले कोहली ने पत्नी अनुष्का और टीम के साथी खिलाड़ियों के बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस तस्वीर में विराट कोहली के चेहरे पर पूरी तरह केक लगा हुआ है. साथी खिलाड़ियों ने विराट कोहली के चेहरे पर केक थेरेपी की है.

रॉयल चैलेंजर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी है. वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही. शुक्रवार को एलिमिनेटर में उसका मुकाबला तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा.

कोहली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था. उन्होंने अभी तक 86 टेस्ट मैचों, 248 वनडे और 82 टी-20 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है. आईसीसी के बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं जबकि टेस्ट में वह नंबर-2 और टी-20 में नौवें नंबर पर हैं.
Herald