Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर से पूछा सवाल, क्या RCB के कप्तान होने पर इतनी ट्रॉफी जीत पाते रोहित

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपने की मांग हो रही है। गौतम गंभीर सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने रोहित को कम से कम सीमित ओवरों में कप्तान बनाने के लिए कहा। गंभीर ने कहा था कि अगर रोहित जैसे खिलाड़ी को टीम इंडिया का कप्तान नहीं बनाया जाता है तो यह भारतीय क्रिकेट का ही दुर्भाग्य होगा। उनके इस बयान पर अब दिल्ली के ही पूर्व क्रिकेटर और भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आकाश ने कहा कि रोहित को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने फेसबुक पर वीडियो में गौतम गंभीर से उनके बयान पर सवाल पूछते हुए कहा, 'गौतम गंभीर को लगता है कि रोहित शर्मा को भारतीय टी20 टीम का कप्तान ना बनाया जाना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। लेकिन, मेरा एक सवाल है कि क्या अगर रोहित शर्मा को आरसीबी की टीम दी जाती, जो कि विराट कोहली के पास थी, तो क्या वो मुंबई की तरह पांच टाइटल में से दो या तीन या चार टाइटल जीत पाते? रोहित कप्तान के तौर पर लाजवाब हैं। मुझे वो पसंद है, लेकिन क्या मुंबई इंडियंस की सफलता भारत के बराबर है? यह मेरा सवाल है। सिर्फ अगर कोहली की टीम बढ़िया नहीं करती हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें कोहली की गलती है।


रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस सीजन अपनी टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रही थी। मुंबई ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपटिल्स की टीम को 5 विकेट से हराया था। रोहित ने फाइनल मैच में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। मुंबई अबतक आईपीएल के खिताब को पांच बार अपने नाम कर चुकी है।



Herald