

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 (IPL 2020) में आरसीबी (RCB) का प्रदर्शन पिछले सीजन बेहतर रहा है. भले ही ये टीम फाइनल में न पहुंच पाई हो, लेकिन एक टीम के तौर पर ये बेहतर दिखाई दी है. आरसीबी आईपीएल की उन चुनिंदा एक्टिव टीमों में से है जिसने अब तक चैंपियन नहीं बन पाई है.
बैंगलोर को प्लेऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. विराट कोहली (Virat Kohli) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का प्रदर्शन इस आईपीएल में उम्मीद के मुताबिक रहा लेकिन इन दोनों की मौजूदगी भी आरसीबी का बेड़ा पार कराने में नाकाम रही.

अब 'मिस्टर 360 डिग्री' ने अपनी टीम और साथी खिलाड़ियों के लिए एक इमोशनल मैसेज दिया है. उन्होंने लिखा है, 'पीछे मुड़कर देखता हूं तो पाता हूं कि ये मेरे लिए सबसे मजेदार ट्रिप था. हम लोगों ने एक दूसरे के साथ काफी मस्ती की और और कई यादें बनाई कभी भुलाई नहीं जा सकती. हम उन सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमेशा आरसीबी को सपोर्ट किया है.
Herald