
बुडापेस्ट।कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मैदान पर वापसी के बीच अलवारो मोराता के दो गोल मदद से युवेंटस ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में फ़ेरेंकवारोस को 4 . 1 से हराया ।
पहले तीन मैचों में युवेंटस के छह में से चार गोल स्पेन के इस फारवर्ड ने किये हैं । वह सितंबर में उधार पर एटलेटिको मैड्रिड से युवेंटस में आये थे ।
पहले दो मैचों से बाहर रहे रोनाल्डो ने दूसरे गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई । युवेंटस के लिये तीसरा गोल पाउलो डायबाला ने किया जबकि विरोधी खिलाड़ी लाशा डी ने एक आत्मघाती गोल दागा । फ़ेरेंकवारोस के लिये एकमात्र गोल 9०वें मिनट में फ्रेंक बोली ने किया । युवेंटस ग्रुप जी में बार्सीलोना से तीन अंक पीछे है ।(एजेंसी)