Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ronaldo का गोल, पुर्तगाल ने एंडोरा को हराया

लिस्बन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक गोल के साथ पुर्तगाल ने एक दोस्ताना मैच में एंडोरा को 7 . ० से हरा दिया । रोनाल्डो सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबॉलर बनने के करीब पहुंच गए हैं ।

रोनाल्डो के 1०2 गोल हो गए हैं और वह ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देइ के 1०9 गोल से सात गोल ही पीछे हैं । राष्ट्रीय टीम के लिये सौ से अधिक गोल करने वाले अली देइ पहले पुरूष फुटबॉलर हैं ।

कोरोना संक्रमण और घुटने की चोट से उबरने के बाद रोनाल्डो ने हाफटाइम पर मैदान में कदम रखा । उन्होंने 85वें मिनटमें टीम का छठा गोल दागा । अब शनिवार को पुर्तगाल का सामना फ्रांस से और मंगलवार को क्रोएशिया से होगा ।(एजेंसी)