Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

South Africa दौरे के लिये स्टोक्स, आर्चर, कुरेन इंग्लैंड की वनडे टीम में नहीं

लंदन। बेन स्टोक्स , जोफ्रा आर्चर और सैम कुरेन को अगले महीने के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये इंग्लैंड की एक दिवसीय क्रिकेट टीम में नहीं चुना गया है । वे 27 नवंबर से एक दिसंबर तक तीन मैचों की टी2० श्रृंखला खेलेंगे । चार से नौ दिसंबर तक होने वाली वनडे श्रृंखला से उन्हें आराम दिया गया है ।

स्टोक्स हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के जरिये मैदान पर लौटे हैं ।वह न्यूजीलैंड में अपने बीमार पिता के साथ थे । इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पुरूष क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स और सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देनी होगी ।

आर्चर ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह दिन गिन रहे हैं कि कब 'बायो बबल से बाहर होंगे । पहले इंग्लैंड के लिये और फिर आईपीएल के दौरान वे जैविक सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं ।

इंग्लैंड टी2० टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, सैम बिलिग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, क्रिस जोर्डन, डेविड मालान, आदिल रशीद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीसे टॉपले, मार्क वुड ।

इंग्लैंड वनडे टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, सैम बिलिग्स, जोस बटलर, टॉम कुरेन, लुईस ग्रेगरी, लियाम लिविगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, जैसन रॉय, ओली स्टोन, रीसे टॉपले, क्रिस वोक्स , मार्क वुड । (एजेंसी)