Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर की जगह पक्की, जानें SRH-KKR में किसका चांस

स्पोर्ट्स डेस्क | आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्वालीफाई कर लिया है. इस सीजन का आखिरी लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मैच के नतीजे से प्लेऑफ की चौथी टीम का खुलासा होगा.

नौ मैच जीतकर मुंबई इंडियंस शीर्ष पर है. वहीं दूसरे नंबर पर आठ मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स है. तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है. बैंगलोर और कोलकाता दोनों टीमों ने सात-सात मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर बैंगलोर तीसरे नंबर पर है.

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम का फैसला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले अंतिम लीग मैच से होगा. हैदराबाद की टीम अगर जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में जगह बनाएगी. हैदराबाद ने अब तक 13 मैचों में छह मुकाबले में जीत हासिल की है. अभी टीम के 12 अंक है. हैदराबाद की टीम अगर जीतती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे. सनराइजर्स का नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से काफी अच्छा है. इस आधार पर जीत के साथ ही वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.


मुंबई की जीत पर कोलकाता निर्भर


अगर मुंबई ने हैदराबाद को हरा दिया तो कोलकाता नाइट राइडर्स नाकआउट खेलेगा. प्वॉइंट टेबल में इस समय केकेआर 14 मुकाबलों में सात जीत और सात हार के बाद 14 प्वॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है.



Herald