

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से मिली 6 विकेट से हार के लिए अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि वे गेंदबाजों पर दबाव बनाने और पर्याप्त स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट पर 131 रन बनाए. RCB की तरफ से एबी डिविलियर्स ने 56 रन बनाए.

वॉर्नर ने क्वालीफायर में जगह बनाने पर अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों खासकर केन विलियमसन की तारीफ की. वॉर्नर ने कहा, ‘पिछले कुछ मैच काफी चुनौतीपूर्ण रहे. हमें पहले चोटी की तीन टीमों को हराना था और अब हमें फिर से उन तीन टीमों को हराना है. हमने पहले छह ओवरों में गेंदबाजी की रणनीति बदली.संदीप (शर्मा) और जैसन होल्डर को पांच ओवर दिए और नटराजन और राशिद (खान) को बीच के ओवरों के लिए रखा.

उन्होंने कहा, ‘केन ने गजब की पारी खेली. वो न्यूजीलैंड की तरफ से सालों से ऐसा कर रहा है. हमारे स्पिनरों ने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की.’ सनराइजर्स की टीम दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी.वॉर्नर ने कहा, ‘दिल्ली की टीम शानदार है. हम उनकी विश्वस्तरीय गेंदबाजी के बारे में बात करते हैं. उनके बल्लेबाजों में शिखर धवन बहुत अच्छी फार्म में है और श्रेयस अय्यर उनकी बल्लेबाजी की धुरी है.
Herald