Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRH vs RCB, Eliminator: ऐसी हो सकती है हैदराबाद और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का एलिमिनेटर मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। यह मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 8 नवंबर को होने वाले दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना होगा। दूसरा क्वालिफायर जीतने वाली टीम का 10 नवंबर को फाइनल में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।

हैदराबाद में गेंदबाजी का दारोमदार राशिद खान और टी नटराजन पर रहेगा। राशिद ने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लिए हैं। नटराजन के नाम 14 विकेट हैं। वहीं, संदीप शर्मा 13 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सीजन में सबसे ज्यादा 472 रन बनाए हैं। इसके बाद कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 460 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स 398 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन


सनराइजर्स हैदराबाद- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और संदीप शर्मा.


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- देवदत्त पडिकल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली/क्रिस मॉरिस, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, वाशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज.



Herald