

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन का एलिमिनेटर आज अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स से क्वालिफायर-2 खेलना होगा। दिल्ली को मुंबई इंडियंस ने पहले क्वालिफायर में 57 रन से हराया था। प्ले-ऑफ में हैदराबाद ने अब तक 7 मैच खेले हैं। जिनमें उसे 3 में जीत और 4 में हार मिली। वहीं, बेंगलुरु ने कुल 5 मुकाबले खेले, जिनमें 3 जीते और 2 हारे हैं। हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिलेगी. हालांकि, मैच के क्लोज़ रहने की पूरी संभावना है.

अबू धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. यहां ओस की बड़ी भूमिका रहने वाली है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला ले सकती है.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में अबु धाबी का शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम काफी अलग है. यह साइज़ के हिसाब से काफी बड़ा ग्राउंड है. लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत की तुलना में अब यह विकेट काफी बदल गया है. यहां अब गेंद काफी रुक कर आ रही है. ऐसे में हमें यहां एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.
Herald