Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली और SRH लगाएगी जोर, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर आज अबु धाबी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस के साथ दुबई में खिताबी मुकाबला खेलेगी। इस मैच को जीतकर दिल्ली के पास अपना पहला फाइनल खेलने का मौका होगा। ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित एकादस।


दिल्ली कैपिटल्स:
पिछले कुछ मैचों से ओपनिंग जोड़ी को लेकर परेशान दिल्ली इस मैच में कई बदलाव कर सकती है। टीम में पृथ्वी को बाहर बैठाया जा सकता है।

बल्लेबाज: शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेटमेयर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल
गेंदबाज: कागिसो रबाडा, हेनरिच नोर्त्जे, रविचंद्रन अश्विन


सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद की टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। जैसों होल्डर के आने के बाद से वो पिछले चार मुकाबले जीत चुकी है, ऐसे में टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। यहां पर रिद्धिमान साहा की वापसी हो सकती है।

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा/ श्रीवत्स गोस्वामी
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, अब्दुल समद
गेंदबाज: टी नटराजन, संदीप शर्मा, राशिद खान, शाहबाज नदीम



Herald