

स्पोर्ट्स डेस्क। SRH के लिए आईपीएल 2020 में गेंद से कमाल कर रहे तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natrajan) पिता बन गए हैं। हैदराबाद की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनको बधाई दी है। नटराजन का प्रदर्शन इस सीजन काफी शानदार रहा है और अपनी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी के चलते उन्होंने काफी वाहवाही बटोरी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में नटरजान ने बढ़िया स्पेल फेंका था और 2 विकेट अपने नाम की थी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर टी नटराजन और उनकी वाइफ पवित्रा नटराजन की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत सारा प्यार और बधाई भेज रहे हैं टी नटराजन और पवित्रा नटराजन को उनके जन्म लिए नए बच्चे के लिए।' आबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में नटराजन ने लाजवाब यॉर्कर पर डिविलियर्स को बोल्ड करके काफी सुर्खियां बटोरी थी।
Sending all our love and good wishes to @Natarajan_91 & Pavithra Natarajan on their new born baby ????#SRH #OrangeArmy pic.twitter.com/Sy9RgqbTjJ
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 6, 2020
टी नटराजन ने इस सीजन हैदराबाद के लिए खेले अबतक खेले 15 मैचों में कुल 16 विकेट अपने नाम किए हैं, इस दौरान उनका इकॉनमी 8.02 का रहा है। नटराजन डेथ ओवरों में इस साल हैदराबाद के बेस्ट गेंदबाज साबित रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया।
Herald