

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के कहर के बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर ने बड़ा फैसला लिया है. डेविड वार्नर से साफ किया है कि वह इंटरनेशनल करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग में हिस्सा नहीं लेंगे. इसके साथ ही वार्नर का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए 12 महीने तक क्वारंटीन और बायो बबल में रहना बेहद ही मुश्किल है.

बिग बैश लीग की शुरुआत में डेविड वार्नर सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे थे. लेकिन अपना इंटरनेशनल करियर शुरू होने के बाद वार्नर ने पिछले सात साल से बीबीएल में हिस्सा नहीं लिया है. वार्नर का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलते हुए बिग बैश लीग में हिस्सा लेना उनके लिए संभव नहीं है.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने हाल ही में बायो बबल को लेकर सवाल खड़े किए थे. वार्नर भी अब उन खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं जो कि लंबे समय तक बायो बबल को लागू रखने के हक में नहीं हैं. वार्नर ने कहा, ''बायो बबल में रहना बहुत ही मुश्किल और चैलेंज वाला काम है.'
Herald